इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपए वापस मांगने पर एक युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मानपुर निवासी आयुषी शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने आरोपी निखिल सोनेकर से अपने उधार दिए हुए रुपए वापस मांगे थे। पैसे लौटाने के बजाय आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। जब आयुषी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके गाल और गले में चोटें आईं हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



