शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 8.70 लाख की ठगी

चंदननगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए की बड़ी ऑनलाइन ठगी करने का…

चंदननगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए की बड़ी ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ताप्ती परिसर निवासी जयकुमार बडोनिया पिता चुन्नीलाल बडोनिया के पास कुछ समय पहले एक महिला का फोन आया था। महिला ने उन्हें इंटरनेशनल शेयर मार्केट में रुपए निवेश करने पर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर फरियादी ने बताए गए विभिन्न बैंक खातों में नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 8,70,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस लौटाई गई, तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया। महिला और उससे जुड़े संस्थानों से संपर्क पूरी तरह बंद हो चुका था, जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। चंदननगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12