फर्जी बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 2.94 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर एरोड्रम पुलिस ने शिकंजा कसा है। ठगों ने पीड़ित के मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट कर उनके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे और 1.44 लाख रुपये का बिग बास्केट पर ऑर्डर दे दिया था। शिकायत मिलते ही एरोड्रम पुलिस ने बिग बास्केट के नोडल अधिकारी से संपर्क कर 1.44 लाख का ऑर्डर कैंसिल करवाया और रकम महज 2 घंटे में पीड़ित के खाते में रिफंड करा दी। वहीं, विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई बाकी 1.50 लाख रुपये की राशि को भी पुलिस ने बैंक से समन्वय कर तत्काल फ्रीज करा दिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



