मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

अब किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील

किसानों की दिल्ली कूच के चलते एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मंगलवार को किसानों की ओर से…

किसानों की दिल्ली कूच के चलते एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मंगलवार को किसानों की ओर से दिल्ली किसान घाट पर जाने का ऐलान किया गया है। ऐसे में हरियाणा के अंबाला पुलिस ने हाईवे को बंद कर दिया है। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना की अगुवाई में जिले के किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दर्जनों किसान विभिन्न वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां किसान घाट पर आयोजित महापंचायत में शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें