केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, किसान एवं छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठन और किसान संगठन आज दोपहर एक बजे इंदौर संभाग कमिश्नर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे और मांग करेंगे कि श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिता वापस ली जावे, ई पी एफ पेंशन में वृद्धि की जावे, किसानों को फसल की एम एस पी की गारंटी दो, इसी तारतम्य में 8 अगस्त को मालवा मिल चौराहा पर आम सभा का आयोजन किया गया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


