मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

कल से बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री करेंगे किसानों से सीधा संवाद, मंडी में कल प्रदर्शनी भी लगेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कल से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन शुरू होकर 13 नवम्बर तक कृषि संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम कल कृषि उपज मण्डी लक्ष्मीबाई नगर इंदौर में मनाया जायेगा। इस आयोजन में इंदौर जिले के कृषक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कृषि विभाग, मंडी बोर्ड, आत्मा आदि विभागों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महोत्सव के अन्तर्गत किसानों से संवाद भी करेंगे। शासन और किसानों के बीच सीधा सम्पर्क रहे इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें