विधानसभा दो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 में स्थित विभिन्न क्षेत्र और प्रमुख बाजारों व चौराहों का अंधेरा दूर करने के लिए अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द निगम द्वारा 9 और 12.5 मीटर ऊंचे बड़े ओर तेज रोशनी वाली लाइटिंग के हाई मास्ट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिससे क्षेत्र का लंबे समय का अंधेरा अब आने वाले दिनों में दूर होगा और प्रमुख बाजारों में आने वाले त्यौहारों के दौरान देर रात तक जगमगाहट और चकाचौंध भी रहेगी।
प्रमुख त्यौहारों से पहले नजर आएगी क्षेत्र में चकाचौंध-खास
बात यह है कि इससे इस क्षेत्र के प्रमुख बाजार और चौराहों पर आने वाले प्रमुख त्यौहारों सावन मास, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद हो जाएगी। जिसको लेकर निगम के विद्युत विभाग ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और रहवासियों और व्यापारियों की मांग पर चुनिंदा स्थानों पर अलग-अलग तरह के तेज रोशनी वाले हाई मास्ट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत इस व्यवस्था के अंतर्गत निविदा भी जारी कर दी गई है वहीं कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द विभिन्न स्थानों, मुख्य चौराहा, प्रमुख बाजारों में हाई मास्ट की स्थापना का काम भी शुरू हो जाएगा। जिसका लाभ क्षेत्र के हजारों रहवासियों के साथ प्रमुख बाजार और चौराहों से आने-जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। साथ ही त्यौहारों के समय खरीदी करने वाले लोगों को भी बाजारों में तेज रोशनी वाले बड़े हाई मास्ट लगने से सुविधा होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


