मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दुनिया

पाकिस्तान ने फिर गिराए अफगानिस्तान में बम, 9 की मौत, 11 घायल

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है। दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और…

पाकिस्तान ने फिर गिराए अफगानिस्तान में बम, 9 की मौत, 11 घायल

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है। दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है। कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में आज तड़के करीब 3 बजे एक नागरिक के घर पर बमबारी का दावा किया गया। वहीं, हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमला किए जाने की बात सामने आई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें