मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

सान्वी शाह फिर से बनीं जूनियर स्नूकर चैंपियन

इंदौर। शहर की अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी सान्वी शाह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। नेहरू स्टेडियम स्थित म.प्र. बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर…

इंदौर। शहर की अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी सान्वी शाह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। नेहरू स्टेडियम स्थित म.प्र. बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर स्नूकर स्पर्धा के फाइनल में सान्वी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भोपाल की सिमरन ठाकुर को आसानी से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। कम उम्र से ही स्नूकर टेबल पर अपना दबदबा बनाने वाली सान्वी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर इंदौर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अपनी निरंतर बेहतरीन खेल शैली के दम पर वे कई पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। सान्वी की इस शानदार उपलब्धि पर म.प्र. बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भारत के बाक्सर आज बरसाएंगे पदक, 10 खिलाड़ी फाइनल में

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। नौवें दिन शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय दल का पदक आंकड़ा 23 तक पहुंच चुका है। अब शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों के पास इस संख्या को तेजी से बढ़ाने का सुनहरा मौका होगा। सबसे ज्यादा नजरें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां भारत के 10 मुक्केबाज अलग-अलग वर्गों के फाइनल में उतरेंगे। अगर इनमें से अधिकांश खिलाड़ी स्वर्ण जीतने में सफल रहते हैं तो यह भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास का सबसे यादगार दिन बन सकता है। बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स में भी भारत को बड़ी उम्मीदें हैं। पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारण चुनौती पेश करेंगे। वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह पुरुष 5000 मीटर फाइनल में पदक के लिए दौड़ेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें