शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा
इंदौर

गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात

लंबे समय से स्कूल प्रबन्धन और छात्र कर रहे थे नई स्कूल इमारत की मांग

गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात

विधानसभा पांच के वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत गोमा फेल बस्ती में अब आने वाले नवीन शिक्षा सत्र से पहले छात्रों को नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ बस्ती क्षेत्र के छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा लंबे समय से नई स्कूल बिल्डिंग बनाने की मांग की जा रही थी। वहीं अब क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया और विधायक महेंद्र हार्डिया के प्रयासों से क्षेत्र के रहवासियों और छात्रों को नए स्कूल भवन की सौगात मिलने वाली है। जिसके निर्माण को लेकर अब निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द टैंडर संबंधित तमाम प्रोसेस और प्रक्रिया पूरी होते ही आने वाले नए साल में बेहद जल्द निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। जिसका फायदा भविष्य में छात्रों को मिलने वाला है।

60 लाख से ज्यादा खर्चकर शुरू होगा नई बिल्डिंग निर्माण कार्य

क्षेत्रीय पार्षद नंदू पहाड़िया ने बताया कि लंबे समय से गोमा की फेल बस्ती क्षेत्र में बच्चों के लिए सालों पुराने जर्जर स्कूल भवन के बजाय विधायक हार्डिया और महापौर भार्गव के प्रयासों से नए शासकीय प्राइमरी स्कूल भवन के निर्माण के लिए करीब 60 लाख रुपए से ज्यादा की लागत वाले बजट की मंजूरी मिलने के बाद अब निगम द्वारा इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहाड़ियां ने बताया अब निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी साल पुराने स्कूल भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाएंगे। जिसका फायदा वार्ड के बस्ती क्षेत्र के मध्यमवर्गीय रहवासी परिवारों को मिलेगा ताकि उनके बच्चें महंगे निजी स्कूल की बजाय क्षेत्र के सरकारी स्कूल में कम फीस में बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। जिसके लिए अब आने वाले दिनों में गोमा फेल की बस्ती क्षेत्र में जल्द नई आधुनिक स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जिसका फायदा बस्ती क्षेत्र के छात्रों को आने वाले नए शिक्षा सत्र से मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 8