लायंस क्लब ऑफ इंदौर यूनिक द्वारा अहिल्या माता गौशाला में गायों को 56 भोग लगाकर अपने हाथों से फल-फ्रूट, सब्जियां, अनाज, रोटी, गौ ग्रास, गुड़ के लड्डू एवं कई अन्य सामग्री गायों को खिलाई। इसके पूर्व गौ पूजन कर गायों को चुनरी भी ओढ़ाई और तुला दान भी किया गया।
संजय लोहिया, वंदना लोहिया, संतोष गोयल, सीपी हेडा, विनिता हेडा, राधेश्याम काबरा, विनोद जोशी, श्वेता जोशी, अरुण खरैया, हरीश उप्पल, रोहण लोहिया, द्वारका गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, वासुदेव मालू, पदमा काबरा, पूनम गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। आभार विनिता हेडा ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






