शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना एआरटी सेंटर में एचआईवी प्रभावितों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जागरूकता शिविर भैरव अष्टमी 1 दिसंबर को: श्रीविद्याधाम में बटुक भैरव का रुद्राभिषेक, 56 भोग और महाआरती 10 साल की ऐश्वर्या शर्मा का संस्कृत-वेद मंत्रों में विश्व रिकॉर्ड, ब्रिटिश संसद के कार्यक्रम के लिए नामांकित
इंदौर

गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम

रीगल स्क्वेयर के पास गांधी चौक पर स्थित श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का नव निर्माण और विस्तार कार्य भी अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) आने वाले दिनों में बेहद जल्द

गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम

रीगल स्क्वेयर के पास गांधी चौक पर स्थित श्री अहिल्या सेंट्रल लायब्रेरी का नव निर्माण और विस्तार कार्य भी अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू करने जा रहा है। जिसको लेकर आइडीए द्वारा पिछले दिनों टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि इसी माह में बेहद जल्द यहां सालों पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तार और नवनिर्माण कार्य योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। जहां यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को पहले से ज्यादा पुस्तकों का भंडार नजर आएगा। जिसको लेकर आइडीए द्वारा विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। अहिल्या माता के नाम की पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तार कर यहां अतिरिक्त कमरों का निर्माण कर लाइब्रेरी का विस्तार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आकर अपनी पसंद की पुस्तकों का अध्ययन व्यवस्थित ढंग से बैठकर कर सकेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 8