बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे

आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 में शतकीय पारी खेली। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला था।

आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे

आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 में शतकीय पारी खेली। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला था। टीम ने इस मैच को 70 रनों से अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे आर्यवीर के बल्ले से 160 रनों की पारी निकली। उन्होंने 168 गेंदों का सामना किया और 17 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे। आर्यवीर को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

आर्यवीर सहवाग ने 13 डॉट गेंदें खेलने के बाद 14वीं गेंद पर खाता खोला था। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच लेने के बाद इंटरव्यू में कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। विकेट थोड़ी घूम रही थी। शुरुआत में मैंने फैसला किया कि लंबा खेलना है और 40 ओवरों तक टिके रहना है। विकेट मुश्किल थी और मुझे डॉट गेंद खेलने में दिक्कत नहीं थी क्योंकि मुझे पता था कि मैं बाद में मैनेज कर लूंगा। 19 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा किया था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा- मैं एक बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। मैंने किसी से वादा किया था कि आज मैं एक बड़ा स्कोर बनाऊंगा, और अच्छी बात यह है कि मैंने ऐसा कर दिखाया। वह इंसान मेरे पिता (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं एक बड़ा शतक लगाऊंगा। मुझे एक विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 10