गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

केसरीनंदन अलीजा केसर से सजे, शाम को होगा अन्नकूट

आज आंवला नवमी पर पंचकुइया रोड स्थित वीर अलीजा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमानजी को 1 किलो केसर से चोला चढ़ाया है। वहीं मंदिर में फूल…

केसरीनंदन अलीजा केसर से सजे, शाम को होगा अन्नकूट
केसरीनंदन अलीजा केसर से सजे, शाम को होगा अन्नकूट (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

आज आंवला नवमी पर पंचकुइया रोड स्थित वीर अलीजा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमानजी को 1 किलो केसर से चोला चढ़ाया है। वहीं मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। शाम 5 बजे महाआरती के बाद अन्नकूट प्रसादी शुरू होगी।

फूल बंगला सजा, 2 दिन से बन रही प्रसादी

वीर अलीजा हनुमान मंदिर के मुख्य गादीपति ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि केसरी नंदन को आज केसर एवं स्वर्ण आभूषण का चोला चढ़ाया गया है। मंदिर को कई देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। हनुमान जी के चोले के लिए 1 किलो केसर का उपयोग किया गया है।

शाम को 450 वर्ष पुरानी परंपरागत अन्नकूट प्रसादी होगी, जिसकी लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। भक्तों की मंदिर से अंतिम चौराहे तक बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजेबल मुक्त रखा गया है। खाखरे के पत्ते से बनी पत्तल का उपयोग होगा। पीने का पानी लोटे से पिलाया जाएगा।

करीब 50 हजार भक्तों के लिए प्रसादी बनाई गई है। सूरज ढलते ही प्रसादी शुरू होगी जिसका क्रम अंतिम भक्त को परोसने तक रात 3 बजे तक जारी रहेगा। 800 से अधिक भक्त मंडल के सदस्य व्यवस्था संभालेंगे। भोजन के साथ भक्त भजन का श्रवण भी करेंगे।

500 किलो मैदा

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 4