बिजासन रोड स्थित श्री केसरी वाटिका में आयोजित चातुर्मास के अन्तर्गत गच्छाधिपति विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. की निश्रा में वर्षीतप उच्चारण महोत्सव एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 125 से अधिक वर्षीतप आराधकों ने गुरुभगवंतों की निश्रा में वर्षीतप उच्चारण की विधि संपन्न की।
जावरा सहित विभिन्न स्थानों से आए तपस्वियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन धर्ममय बन गया। मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजय म.सा., विद्वदरत्न विजय म.सा. ने प्रवचन दिए। संतों ने गुरु परंपरा के आशीर्वाद को धर्म और तप की निरंतरता का आधार बताते हुए तपस्वियों की आराधना की अनुमोदना की।
मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि 125 से अधिक वर्षीतप आराधकों ने वर्षीतप उच्चारण की विधि पूर्ण की, इन तपस्वियों का बहुमान किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


