गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
धर्म

रावण का पूजन और आरती होगी

परदेशीपुरा में यज्ञ- हवन के बाद कन्याओं का पाद पूजन और खीर प्रसाद का वितरण

रावण का पूजन और आरती होगी

रावण भक्त मंडल के अध्यक्ष महेश गौहर ने बताया कि पूर्व परंपरानुसार इस वर्ष भी है अर्जुन सिंह गौहर नगर परदेशीपुरा में दशहरा 20 अक्टूबर को सुबह से पूजा अर्चना, यज्ञ, हवन के बाद कन्याओं के पाद पूजन होंगे, खीर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। यह आयोजन अर्जुनसिंह गौहर नगर में बने रावण मंदिर में किया जाएगा। दशहरा पर मोक्ष दिवस भी मनाया जाएगा और लंकेश्वर महादेव की पूजा भी की जाएगी। दशहरा के दिन सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मंदिर में पंचामृत से दक्षिण प्रांत से आने वाले गणेश राव द्वारा मूर्ति का स्नान कराया जाएगा. महेश गौहर ने यह भी कहा कि भगवान शिव के भक्त विद्वान रावण का पुतला दहन नहीं करे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 October 2026, पृष्ठ 6