काका- भतीजा मित्र मंडल शंकर बाग नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रितेश विराग, धर्मेंद्र विराग, अन्वेष शर्मा ने बताया है कि पिछले 35 वर्षों से नवदुर्गा उत्सव समिति का आयोजन करते आ रहे हैं, जिसके तहत प्रतिदिन महाआरती- प्रसादी और गरबों का आयोजन पारंपरिक वेशभूषा में किया जा रहा है। नाटक का मंचन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और राजनेता भी पहुंच रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






