गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

यह सब्जी मंडी नहीं, रणजीत पर रामभाजी की तैयारी है

भर प्रसादी बनाने का काम चलता रहा। आज सुबह से सब्जी काटन का क्रम रणजीत महिला मंडल कर रही है। सब्जियों का ढेर रणजीत पर ऐसा लगा था जैसे सब्जी…

यह सब्जी मंडी नहीं, रणजीत पर रामभाजी की तैयारी है
यह सब्जी मंडी नहीं, रणजीत पर रामभाजी की तैयारी है (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

आज सुबह से सब्जी काटने का क्रम रणजीत महिला मंडल कर रही है। सब्जियों का ढेर रणजीत पर ऐसा लगा था जैसे सब्जी मंडी का नजारा हो लेकिन यह अन्नकूट के लिए रामभाजी की तैयारी है।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि भंडारा के लिए चलित प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई है। एक दर्जन से अधिक कतारों में महिला और पुरुषों को अलग-अलग प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार प्रसाद घर ले जाकर ग्रहण कर सकेंगे। कल सुबह से नुकती प्रसाद बनाने का काम शुरू हो गया था।

रात भर पूड़ी बनाई गई और आज सुबह से रामभाजी बनाने का काम किया जा रहा है। खजराना, अन्नपूर्ण, बिजासन माता मंदिर सहित 101 मंदिरों में बाबा रणजीत का अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। आज शाम को बाबा रणजीत का विशेष श्रृंगार होगा, छप्पन भोग लगाए जाएंगे और शाम 6.30 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू होगा।

आंकड़ों में प्रसादी

7 हजार किलो सब्जियां, 120 डिब्बे घी, 7,500 किलो आटा, 200 डिब्बे तेल, 1,500 किलो बेसन, 2,000 किलो शक्कर और 40 पैकेट मसाले। इन सामग्रियों से नुकती, पूड़ी, रामभाजी, सेव और पेठा बनाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 4