श्री नटखट राधाकृष्ण सेवा समिति छावनी ने भगवान जगन्नाथ जी को 56 व्यंजनों का महाभोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया। समिति अध्यक्ष गोपालदास मंगल (मंगल स्वीट्स) व संयोजक कैलाशचंद्र गोयल ने बताया कि भगवान का श्रृंगार, छप्पन भोग श्रद्धालुओं ने किए। पूजन, आरती का आयोजन भी किया गया, पालना भी भगवान का झुलाया गया। गोपाल मंगल, कैलाश गोयल, गगन मंगल, अशोक अग्रवाल, सुभाष गोयल, रामनिवास मित्तल, सुनील गोयल, अरविंद बागड़ी, एस एन गोयल, नंदकिशोर कंदोई, मोहनलाल चौधरी, कमलनयन सिंघल, विकास अग्रवाल, अजय अग्रवाल, खूबचंद कटारिया, विकास बंसल, गोपाल जिंदल उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


