गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जीतो जैन लेडीज विंग ने नए कार्यकाल में ली जल संरक्षण की शपथ

जीतो जैन लेड़ीज विंग ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का संकल्प लेकर कार्य की शुरूआत की। अनुभूति व़िजन सेवा संस्थान की 15 मूकबधिर व…

जीतो जैन लेडीज विंग ने नए कार्यकाल में ली जल संरक्षण की शपथ
जीतो जैन लेडीज विंग ने नए कार्यकाल में ली जल संरक्षण की शपथ (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

जीतो जैन लेडीज विंग ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का संकल्प लेकर कार्य की शुरूआत की। अनुभूति व़िजन सेवा संस्थान की 15 मूकबधिर व विशेष आवश्यकता वाली बेटियों की हेरिटेज वॉक का आयोजन होल्कर सत्र में कराया गया।

जीतो ने केवल एक दिन का सम्मान नहीं, बल्कि इन बेटियों की वेशभूषा सहित पूरे वर्ष की शिक्षा, देखभाल व भरण-पोषण में सहयोग का संकल्प लिया। कवयित्री नायाब मिधा ने प्रस्तुतियां दी। टीना जैन, स्निग्धा जैन, दिलीप सी जैन, पूर्णिमा दोषी, ममता पाटनी, संध्या कुमट व लवीना जैन का विशेष योगदान रहा। न.प्र.)।

विश्वनाथ धाम परिसर स्थित गौशाला में श्री भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट द्वारा दीपावली मिलन एवं गोपाष्टमी महोत्सव के अन्तर्गत श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गौपूजन किया। दीपावली मिलन और गोपाष्टमी का आयोजन किया गया। छात्रों को गाय के संरक्षण का महत्व भी बताया। उन्हें गौ-रक्षा एवं गौ-संवर्धन का संकल्प दिलाया।

सुभाष गोयल, मुकेश कचोलिया, पंकज मित्तल, रामदास अग्रवाल धनसिंह पंवार एवं महेश मंगल, योगेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मीरा गोयल उमा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 6