समग्र जैन समाज का दीपावली मिलन 22 नवम्बर को सुबह 8 से 10 बजे के बीच केसरबाग रोड स्थित गार्डन पर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति, नेमीनगर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर कॉफी हाऊस में बैठक आयोजित की और आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाकर जिम्मेदारी भी तय की गई।
समारोह में चार पीढ़ी परिवार सम्मान, मेहंदी प्रतियोगिता, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट माता-पिता और बच्चे की ड्रेस कॉम्बिनेशन तथा 4 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए गिफ्ट का आयोजन होगा। सुबह 8 बजे के पहले आने वाले 21 परिवारों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रकाश भटेवरा, कांतिलाल बम, राजेश जैन, अनिल भोजे, अशोक मेहता, निर्मल कासलीवाल, कैलाश वेद, वीणा सेठी, शांता भामावत, रेखा पतंग्या, सरिता जैन, प्रदीप जैन, प्रमोद डफरिया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



