एमआईजी पुलिस ने अयोध्यापुरी कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे फैजान पिता इस्माइल खान उम्र 23 साल निवासी कृष्णबाग कालोनी को पकड़ा। खटकेदार चाकू 13 इंच का बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करने के साथ ही आरोपी फैजान से पूछताछ भी जारी रखी है कि वह चाकू लेकर क्यों घूम रहा था क्या किसी को मारने का इरादा था। कार्रवाई में पुलिस के पवन जाट, जितेन्द्रसिंह यादव की भूमिका सराहनीय रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



