अमृत भारत योजना के अंतर्गत लंबे समय से करोड़ों रुपए खर्चकर इंदौर के पास स्थित लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के री – डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नवीनीकरण और सौंदर्यकरण कार्य पर रेलवे द्वारा करीब 55 करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे।
वहीं अब स्टेशन के नवीनीकरण कार्य पूरा होने बाद अब रेलवे रतलाम मंडल द्वारा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को ग्रीन मॉडल बनाने की तैयारी की जा रही है।
जिसके तहत अमृत भारत योजना में आधुनिक किए गए लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा रि डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत कई आधुनिक सुविधाओं के साथ अब पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने पर भी अब आने वाले दिनों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिसके तहत इस स्टेशन पर लगभग दो सौ ज्यादा नए हरियाली और ख़बसूरती वाले पौधे लगाकर इसे रेलवे ग्रीन स्टेशन के रूप में विकसित करने जा रहा है। जिस पर रेलवे द्वारा अपने स्तर पर तैयारियां कर काम भी शुरू कर दिया गया है।
इंदौर रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक स्टेशन भवन की शुरुआत से लेकर नवीन स्टेशन की अंतिम छोर तक हरियाली और सुंदरता के लिए रेलवे द्वारा यहां करीब दो सौ से ज्यादा ऊंची हाइट वाले बड़े पेड़-पौधे लगाए जाएंगे ताकि ऐसे पौधे जल्दी पनप जाए और अपने हिसाब से तैयार भी हो जाए।
इसके अलावा बड़े आकार के सजावटी और छायादार पौधों का रोपण भी यहां किया जाएगा। इससे स्टेशन पर छाया भी रहेगी। साथ ही खूबसूरती और हरियाली के साथ पर्यावरण के हिसाब से भी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर माहौल और पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेंगी। यही नहीं इसको लेकर रेलवे द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी है।
इसके अलावा इस नवीन तैयार स्टेशन भवन की डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि दिन के समय यहां ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी स्टेशन के भीतर प्रवेश कर सकें। जिससे यहां दिन में भी पर्याप्त रोशनी रहती है। यही नहीं स्टेशन के नवीन भवन में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था भी की गई है। जिससे बिजली की खपत भी कम होगी और बिजली की बचत भी होगी।
वहीं खास बात यह है कि रेलवे द्वारा इस तरह से नए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर हरियाली और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे लगाने की प्लानिंग कर काम शुरू करने से यात्रियों को इंदौर स्टेशन के बाद अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और हरियाली ग्रीनरी के साथ छाया भी मिलेगी।
गौरतलब है कि कुछ साल पहले पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदौर स्टेशन पर तत्कालीन डीआरएम आर एन सुनकर द्वारा कुछ साल पहले हरियाली को लेकर अनूठे प्रयोग किए थे। जिसके अंतर्गत इंदौर रेलवे स्टेशन पर खाली प्लेटफार्म पर पटरियों के बीच खूबसूरती और ग्रीनरी के लिए पेड़ -पौधे लगाकर हरियाली अभियान की शुरुआत की थी।
इसके साथ इंदौर स्टेशन पर बीच के करीब एक से डेढ़ किमी हिस्से में सैकड़ों पेड़-पौधों की हरियाली नजर आती है। यही नहीं रेलवे द्वारा इंदौर जंक्शन पर लगे सालों पुराने आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में बचाकर इनको भी लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शिफ्टिंग करने की प्लानिंग है। इसके अलावा नए दो सौ के आसपास पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।
यही नहीं इससे भविष्य में इंदौर स्टेशन के साथ लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन ग्रीन मॉडल के रूप में विकसित नजर आएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



