अभी मधुमिलन से छावनी पुल तक तेजी से चल रहा कार्य
मधुमिलन से छावनी पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले चार-पांच माह से दिन-रात तेजी के साथ चल रहा है। वर्तमान में 60 फीट चौड़ाई में उक्त सड़क बाधक निर्माण हटने और तोड़फोड़ के बाद लगभग आधी से ज्यादा बनकर तैयार भी हो गई है। जबकि जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टैंड रोड तक बनने वाली सड़क चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से मंजूरी के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
नसिया से जूनी इंदौर पुलिया तक खुदाई के बाद सड़क नहीं बनने से परेशानी
वर्तमान में नसिया रोड़ से जूनी इंदौर रेलवे ब्रिज पुलिया तक निगम द्वारा ड्रेनेज और स्ट्राम वाटर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर निगम द्वारा लाइन डालने के बाद खुदाई वाले हिस्से में रेस्टोरेशन कार्य और सड़क बनाने की बजाय गिट्टी और चूरी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया है। इसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
करीब 100 से 150 मीटर लंबे हिस्से में गिट्टी और चूरी के कारण फिसलन से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी अलग हो रही है। जबकि जिम्मेदार यहां का काम भविष्य में उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण टालने में लगे है। जिससे लोगों को अभी परेशानी हो रही है।
इसके अलावा यहां वर्तमान में खुदाई कर बड़ी स्ट्रांम लाइन और ड्रेनेज लाइन डालने का काम तेजी के साथ चल रहा है।
बाधक निर्माण चिन्हित और निशान लगाने का पहले ही हो चुका है काम
जबकि जीपीओ से सरवटे तक बनने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण और चौड़ीकरण में आने वाले 60 से 70 बाधक निर्माण 100 साल से ज्यादा पुराना छावनी का मार्केट जिसमें 70 से ज्यादा दुकानें और लोगों के पुस्तैनी मकान भी बड़ी संख्या में बाधक बन रहे है। जिनको 60 फीट चौड़ाई के मान से हटाने और तोड़फोड़ करने के लिए निगम द्वारा जनप्रतिनिधियों की सहमति से पहले ही चिन्हित कर निशान लगाने का काम भी हो चुका है। हालांकि सड़क निर्माण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



