रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लाल-पीली लाइट वाहनों से हटवाकर जुर्माना भी किया

यातायात पुलिस यातायात सुधार में चोइथराम रोड चौराहा पर जिम्मेदारी निभा रहे थाना प्रभारी सुमित बिलोनिया ने विशेष अभियान के अन्तर्गत वाहन के आगे लगी लाल-पीली इमरजेंसी लाइट वाली गाड़ियों…

लाल-पीली लाइट वाहनों से हटवाकर जुर्माना भी किया
चोइथराम चौराहा पर वाहनों से लाल-पीली लाइट हटवाती यातायात पुलिस

यातायात पुलिस यातायात सुधार में चोइथराम रोड चौराहा पर जिम्मेदारी निभा रहे थाना प्रभारी सुमित बिलोनिया ने विशेष अभियान के अन्तर्गत वाहन के आगे लगी लाल-पीली इमरजेंसी लाइट वाली गाड़ियों को रोका। एक वर्ष पूर्व रजिस्टर्ड हुई गाड़ी जिस पर आज तक नम्बर प्लेट नहीं लगी थी वह वाहन संचालित किया जा रहा था। वाहनों पर लाला-पीले लाइट भी लगी हुई थी, लाइट भी निकलवाई गई और दोनों कारणों पर 3 हजार रु. का जुर्माना भी किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 12