आजाद नगर थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने को लेकर उपजे विवाद में एक देवर ने अपनी ही भाभी के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने लकड़ी की हॉकी से हमला कर महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट पहुँचाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अजय बाग कॉलोनी की है। फरियादी नीलोफर पति सलमान पठान, निवासी अजय बाग कॉलोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर पर उनकी किसी पारिवारिक बात को लेकर अपने पति सलमान पठान के साथ कहासुनी हो रही थी।
इसी दौरान उनका देवर फरीद पठान निवासी अजय बाग वहां आया और उसने नीलोफर से कहा कि वह उसके बड़े भाई सलमान से कोई विवाद न करे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपी फरीद गालियां देने लगा। जब नीलोफर ने उसे गालियां देने से मना किया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी की हॉकी से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस हमले में नीलोफर के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




