रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

लहूलुहान बंद चाकू से सिर फोड़ा

रास्ता रोककर विवाद में दी गालियां

बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति नगर में मामूली बात पर एक युवक के साथ मारपीट करने और चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के सिर पर बंद चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात बाणगंगा थाना क्षेत्र के मारुति नगर की है। फरियादी योगेश (19 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सोनू रिगरेट, सागर दोनों निवासी गणेश धाम कॉलोनी और उनका साथी आयुष वानखेडे अचानक उसके पास आए और बिना किसी कारण गालियां देने लगे।

जब योगेश ने उन्हें गालियां देने से मना किया, तो आरोपी सोनू रिगरेट ने अपनी पैंट की जेब से एक चाकू निकाला और बंद चाकू से ही योगेश के सिर पर सामने की तरफ जोरदार हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि योगेश का सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके तुरंत बाद आरोपी सागर और आयुष वानखेडे ने भी उसे घेरकर हाथ-घूंसे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धौंस देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 12