रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

17 गैस सिलेण्डर बरामद

खजराना थाना ने अवैध रूप से गैस सिलेण्डर का भंडारण करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस खजराना को मुखबिर ने सूचना दी कि कर्बला कुआं, विश्वधाम कॉलोनी के पास आशा…

17 गैस सिलेण्डर बरामद
खजराना पुलिस द्वारा बरामद गैस सिलेंडर

खजराना थाना ने अवैध रूप से गैस सिलेण्डर का भंडारण करने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस खजराना को मुखबिर ने सूचना दी कि कर्बला कुआं, विश्वधाम कॉलोनी के पास आशा नगर क्षेत्र में घर पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रखे हुए हैं। पुलिस की टीम वहां पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी आमीन पटेल भागने लगा, जिसे पकड़ा गया। आमीन पटेल के घर से पुलिस ने 17 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेण्डर भरे और खाली बरामद किए। पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में टीआई केपी यादव एवं सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी, अनिल ओझा, प्रदीप तोमर, शुभम सिंह, जबर सिंह की अहम भूमिका रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 12