आबकारी विभाग पलासिया वृत ने अवैध रूप से टू-व्हीलर वाहन पर अवैध मदिरा परिवहन करते वाहन और शराब जब्त की और चालक को भी गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग के अनुसार दो पहिया वाहन एमपी-09 डीक्यू 7851 एवं एमपी-09 यूक्यू 7253 को रोका तो जूपीटर व एक्टिवा से आरोपी अजय पिता मोहनलाल लिखरिया को इन्द्रप्रस्थ टॉवर के पीछे से अवैध शराब के साथ पकड़ा।
इन दो वाहनों से देशी मदिरा प्लेन, विदेशी मदिरा किंगफिशर बीयर बोतल, बुडवेसर मैग्नम बियर बोतल, मदिरा की कुल मात्रा 33.6 बल्क लीटर जप्त किया गया जिसका बाजार मूल्य 1,94,380 रुपए हैं। इस कार्रवाई में अधिकारी राघवेन्द्रसिंह कुशवाह, प्रियंका रानी चौरसिया, तरुणसिंह जाट, तुषार वर्मा का सहयोग रहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



