रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राठी परिवार करा रहा है आज अन्नकूट महोत्सव

श्री गोवर्धननाथ मंदिर में हो रहा है आयोजन

कम्पेल स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर में आज 14 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री गोवर्धननाथजी के छप्पन भोग दर्शन हो रहे है। राठी परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आज सुबह कम्पेल गोवर्धननाथ मंदिर में आरती की गई। श्रद्धालुओं का आना जारी है, छप्पन भोग भी किए जा रहे है। श्रद्धालु प्रसादी भी ले रहे है। आयोजन से फूलकुंवर राठी, भगवानदास राठी, बृजमोहन राठी, युगल किशोर राठी, विकास राठी, आकाश राठी, नितेश राठी जुड़े हुए है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 7