भोजपुरिया वेलफेयर सोसायटी, इन्दौर द्वारा छठ महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के लिए डिजिटल रथयात्रा 9 नवम्बर से जारी है जो 15 नवंबर तक जारी रहेगी। कल नहाय-खाय से छठ महोत्सव की शुरूआत हुई थी, आज खरना का आयोजन किया जा रहा है। कल शाम पहला अर्घ्य और 16 नवंबर, सोमवार सुबह 7 बजे अर्घ्य दिया जाएगा और आयोजन का समापन होगा।

आयोजन से विनोद सिंह बैस, मंकेश सिंह, नंदलाल सिंह, हेमचन्द्र पोद्दार, केशवसिंह, गुड्डू सिंह, आलोक सिंह, रामकिशोर पाल, विनोद श्रीवास्तव, महेन्द्र जैन, अंकित सिंह, अमन सिंह, कृष्णा शर्मा और रमाशंकर सहित अन्य जुडे हुए है। ड़्रीम सिटी में भी कल से छठ महोत्सव शुरू हुआ था। घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन बनाया गया। भगवान सूर्य को भोग लगाया गया।
150 से अधिक स्थानों पर आयोजन होरहेहै। कल शाम रविवार होने की वजह से भी बडी संख्या में श्रद्धालु अस्त हो रहे भगवान सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचेगे। आज शाम को भगवान सूर्यदेव और छठ माता का पूजन भी किया जाएगा। खीर, पिट्ठा और रोटी प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरु करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



