रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोशाला में पहुंचेंगे घरों के लड्डू गोपाल

गोपाष्टमी पर लगेगा छप्पन, गोपाल-मिलन आयोजन

अहिल्या माता गौशाला केसरबाग रोड पर गोपाष्टमी 17 नवम्बर को सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक गोमाता पूजन, गो-गोपाल मिलन, गोमाता के अन्नकूट सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। गोशाला में उपजे आंवला का वितरण भी किया जाएगा।

गो भक्तों को गोशाला में ही उपजे आंवला का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा और आधुनिक मशीन से आभा मंडल टेस्टिग सहित गर्भवती माताओं के गर्भस्थ शिशु में श्रेष्ठ संस्कारों के लिए विशेषज्ञ वैद्यों द्वारा गर्भ संस्कार जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

गोपाष्टमी पर श्रद्धालु घरों से लड्डू गोपाल लेकर गौशाला पहुंचेंगे और लड्डू गोपाल का गौमाता से मिलन होगा, परिक्रमा भी लगाई जाएगी। सप्त गोमाता मंदिर में गोमाता की जीवंत झांकी भी रहेगी। अलग-अलग पदाधिकारियों को दायित्व सौपे गए है। गौमाता और लड्डू गोपाल के मिलन का दृश्य भी अदभूत होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 7