जहां कांग्रेसी कह रहे हैं कि भाजपाई डर रहे हैं और उनको राहुल गांधी की यात्रा पच नहीं रही है इसीलिए भाजपाई नेहरू स्टेडियम नहीं दे रहे हैं और बगैर मांगे सलाह भी दे रहे हैं। जहां महापौर ने कहा था कि 50 हजार छात्र जुटना है तो स्टेडियम छोटा पड़ेगा कोई दूसरी जगह देख लो। वहीं राहुल गांधी मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा था। इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कल वार पर पलटवार करते हुए सुमित मिश्रा को पत्र लिख दिया था और पत्र की कॉपी भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई थी अब इस पलटवार मामले में फिर से युवा भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने विपिन वानखेड़े को पत्र लिख दिया और लिखा कि राहुल गांधी की किसी भी यात्रा से भाजपा को कोई चिंता नहीं होती, चिंता तो कांग्रेस को होती है, क्योंकि राहुल गांधी कांग्रेस के विसर्जन की गांधीजी की अंतिम इच्छा को पूर्ण करने में लगे हैं। सौगात ने यह भी लिखा कि सभी जानते हैं कि राहुल गांधी सभा में लोगों को मनोरंजन कराते हैं और मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सौगात मिश्रा ने यह भी लिखा कि सुमित मिश्रा ने जो पत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लिखा वह अच्छे भाव से लिखा था और आप लोगों ने पत्र में हल्की भाषा का उपयोग शुरू कर दिया। सौगात मिश्रा ने पत्र में कई दूसरे हवाले भी दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




