शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कृष्णबाग कॉलोनी: टूटे 42 में से 20 मकानों पर बैंक लोन, कांग्रेस ने पूछा किस आधार पर दिया कर्ज

बैंक मैनेजर और लोन देने वाले जिम्मेदारों पर हो प्रकरण दर्ज - कांग्रेस

कृष्णबाग कॉलोनी: टूटे 42 में से 20 मकानों पर बैंक लोन, कांग्रेस ने पूछा किस आधार पर दिया कर्ज

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सवाल उठाया कि कृष्णबाग कालोनी में जो 42 मकान तोड़े गए हैं उनमें से 20 मकानों पर बैंकों के लोन है। इस पर भी द्विवेदी ने तंज कसा कि अब बैंक अपना लोन और ईएमआई वसूल अभी भी करेंगे, इस पर भी प्रश्न उठाया गया कि बैंक ने किन दस्तावेजों के आधार पर लोन दिया। अगर प्रारंभिक दौर में ही कागजात के आधार सही नहीं थे तो लोन कैसे दिया गया।

बिना दस्तावेज परीक्षण करवाए बैंकों ने लोन देकर साजिश को अंजाम दिया है। कारण यह कि लोन मिलने पर यह माना जाता है कि संपत्ति का टाईटल साफ सुथरा है और यह सब एक साजिश के तहत किया गया ताकि लोग प्रलोभन में आये और इस कालोनी में मकान बने तथा खिलाड़ियों का खेल जमें। बैंक अधिकारियों ने कागजात कैसे देखे, जबकि नोटरी का आम मुख्तयार पर 2006 से रोक है।

खसरे में किसान का नाम है तो जमीन डायवर्सन हुआ ही नहीं, डायवर्सन नहीं हुआ तो फिर टीएनसी भी नहीं फिर नक्शा भी नहीं है, तो सवाल यही है कि बैंक अधिकारियों ने कागज क्या देखे, अगर बैंक अधिकारियों ने दस्तावेज परीक्षण नहीं किया तो फिर बैंक ने लोन कैसे दे दिया, पंजीयन विभाग ने किस आधार पर रजिस्ट्री की यह भी बड़ा प्रश्न है।

प्रमोद द्विवेदी ने प्रश्न उठाया कि जब कालोनी गलत काटी गई तो हर वर्ष जो गाइड लाइन दर की बनती है उस गाइड लाइन में कालोनी का नाम कैसे आया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 3