जब चिन्टू चौकसे निगम में नेताप्रतिपक्ष थे तब बच्चों के झगड़े में उन पर 307 का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया था उसके पहले चिन्टू चौकसे सहित अन्य कई कांग्रेसी सरकार गिराने के मुद्दे पर सिंधिया के खिलाफ काले झंडे दिखाने के मामले में जेल जा चुके हैं। इसके बाद पार्षद कंचन गिदवानी से बहस करने पर बंधन शुक्ला को रिपोर्ट कर बंद कराया और वे जेल गए।
आनन्द जैन कासलीवाल लगातार बयानबाजी करने में, देवास शराब कांड मामले में उलझे और जेल गए। कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया लगातार बयानबाजी करते रहे तो वे पारिवारिक विवाद अस्पताल में उलझे और जेल यात्रा कर आए। अब सोनिला मिमरोट ने कल सब्जी व्यापारियों के स्थापन में विरोध के अन्तर्गत सरकारी कार्य में बाधा डालकर हाथ उठाया वे भी कल जेल चली गई।
कल सोनिला मिमरोट के साथ केवल एक पार्षद राजू भदौरिया ही गिनती के प्रदर्शन में मौजूद थे, बाकी पार्षद नदारद थे और राजू भदौरिया की टांगाटोली भी हुई थी और उन्हें एक युवक ने लात भी मारी थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




