शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

युवा कांग्रेसियों को 8 से 10 दिन रहना है दिल्ली

आया फरमान पदाधिकारी तैयारी से आए रहने और भोजन की रहेगी व्यवस्था

दिल्ली में चल रहे छात्र आन्दोलन के अलावा कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी भी लगातार पेपर लीक मामले में सीधे मैदान पकड़े हुए हैं। अब युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारियों के माध्यम से सभी प्रदेश, शहर, जिला, विधानसभा पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी तक को निर्देशित किया है कि वे तत्काल 8 से 10 दिनों की तैयारी के साथ दिल्ली निकले। प्रभारी ने कहा कि दिल्ली में ही रहकर राहुल गांधी के यूथ अभियान के लिए साथ देना है। देश भर के हर प्रांत और हर जिलों से युवक कांग्रेस पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि वे तैयारियों के साथ ही दिल्ली पहुंचे और अपने साथ कम से कम 5 से 10 युवा साथी लेकर दिल्ली आए और इसकी जानकारी दे दी जाए, जिससे उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की जा सके। सूत्रों का कहना है कि कोई ना कोई बड़ा आयोजन राहुल गांधी करने जा रहे हैं। बताया गया कि प्रदेश के कई पदाधिकारी आज से ही निकलना शुरू हो रहे हैं, बचे हुए सभी कल निकलने का प्रयास करेंगे। रविवार को हर हाल में प्रदेश के साथ इंदौर और देश भर के युवा दिल्ली पहुंचेंगे। इन सभी को 8 से 10 दिन रूकने की हिदायत दी गई है। कुछ युवा कांग्रेसियों ने कहा था कि वे इंदौर में रूककर ही कुछ करें, इस पर स्पष्ट कहा गया कि दिल्ली आना जरूरी है। इस मामले में युवक कांग्रेस के विधानसभा 3 नम्बर प्रभारी दानिश खान ने यही बताया कि हमें दिल्ली पहुंचने के निर्देश है वहां क्या होगा वह आलाकमान के निर्देश पर आगे बताया जाएगा। खान ने कहा कि वे साथियों के साथ कल दिल्ली निकलेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें