मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

युवा भाजपाई बोले इंदौर में चलेगी मुख्यमंत्री की पसंद

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर और जिला में कई दावेदार दावा भर रहे है। नगर में करीब 1 दर्जन युवा भाजपाई दावेदार है और सभी अपने-अपने आकाओं के माध्यम…

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर और जिला में कई दावेदार दावा भर रहे है। नगर में करीब 1 दर्जन युवा भाजपाई दावेदार है और सभी अपने-अपने आकाओं के माध्यम से दम लगा रहे है। नगर भाजपा ने नगर के सभी जनप्रतिनिधियों से नाम लेकर और अन्य नामों को समावेश कर एक दर्जन नाम भोपाल दो माह पहले ही भेज दिए। इधर लगातार इनमें से कई नेताओं की शिकायतें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंच रही है। इधर सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास इन्दौर का प्रभार है इसलिए युवा मोर्चा में नगर और जिला में पसंद मुख्यमंत्री की ही चलेगी। युवा मोर्चा सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर नेताओं की शिकायतें भोपाल जा चुकी है, इसलिए अब कोई नया नाम भी मुख्यमंत्री की ओर से सामने आए तो कोई बड़ी बात नहीं है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें