छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी का इन्दौर कार्यक्रम एकदम करीब आ चुका है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भी इन्दौर पहुंच चुके है, कुछ पहुंच रहे है। कल भी युवाओं के बीच राहुल गांधी का क्रेज दिखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने इन युवाओं के बीच मौजूद रहकर उनका गीत-संगीत के बीच उत्साह भी बढ़ाया आईआईएसटी इंदौर के छात्रों के साथ जैमिंग भी किया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि 15 छात्र युवाओं ने राहुल गांधी का टैटू हाथ पर बनवाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




