सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

युवा भाजपाई पहुंचे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने

सेवा संकल्प यात्रा आज गुजरात के वडनगर से बेटमा पहुंची है। आज शाम शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय छोटा बेटमा में संवाद कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होने के लिए भारतीय जनता…

युवा भाजपाई पहुंचे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने

सेवा संकल्प यात्रा आज गुजरात के वडनगर से बेटमा पहुंची है। आज शाम शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय छोटा बेटमा में संवाद कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डॉ. हेमांग जोशी आज विमानतल पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा भाजपाई उमड़ पड़े। युवा मोर्चा के सौगात मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत कर महादेव की प्रतिमा भेंट की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला भी स्वागत में पहनाई गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, सुमित मिश्रा, श्रवणसिंह चावड़ा, सौगात मिश्रा, मनोजसिंह ठाकुर, करण कुंजीर, विप्लव जैन, रोहित चौधरी, निक्की राय, धीरज ठाकुर, नयन दुबे, जयसूर्या, अमन राय, भावेश दवे, अंकित रावल, आकाश नायक, अमित पालीवाल, नाना चौधरी, रजत शर्मा, विजेंद्र जाट सहित अन्य मौजूद थे। युवा मोर्चा नगर और जिला अध्यक्ष को लेकर आज सभी दावेदारों ने जोर आजमाइश भी की। एक दावेदार जिन पर आरोप की अंगुलियां उठी थी वे नदारद दिखे।

युवा भाजपाई पहुंचे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें