शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने अपने संगठन राजीव विकास केन्द्र से आरोप-प्रत्यारोप के साथ अली असगर भोपाल वाला को दो आरोप लगाकर पद से हटाया। इस पर अली असगर भोपालवाला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को चिट्टी लिखी। जिसमें बताया कि मेरे विरुद्ध दो आरोप लगाए गए है। अली असगर ने कहा कि मैंने कभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, मैं हमेशा गरीब लोगों की मदद करता हूं, मेरे ऊपर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए, मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




