सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ यादव समाजजनों ने की शिकायत

यादव समाज एवं भाजपा से जुडे हरिनारायण यादव, शिवम यादव, संध्या यादव सहित अन्य ने मुख्यमंत्री और यादव समाज का अपमान करने और बदनाम करने का आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ यादव समाजजनों ने की शिकायत

यादव समाज एवं भाजपा से जुडे हरिनारायण यादव, शिवम यादव, संध्या यादव सहित अन्य ने मुख्यमंत्री और यादव समाज का अपमान करने और बदनाम करने का आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर लगाया। सभी ने यही कहा कि यादव समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं, जीतू पटवारी सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें। जीतू पटवारी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यादव समाज के नाम और पहचान को किसी राजनीतिक षड्यंत्र का माध्यम बनाना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। बड़ी संख्या में समाजजन एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जीतू पटवारी के फेसबुक पोस्ट में ‘टीकमगढ़ के यादव जी ने कर दिया है’ जैसी टिप्पणी के साथ एक वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो की वास्तविकता, उसकी मूल सामग्री और उसमें प्रयुक्त नाम एवं संदर्भ को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यदि मूल समाचार अथवा वीडियो में संबंधित व्यक्ति का नाम नहीं था और बाद में डिजिटल माध्यम से नाम अथवा संदर्भ जोड़ा गया है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यादव समाज को अपराध, कानून-व्यवस्था या किसी व्यक्ति के कथित कृत्य से जोड़कर सामूहिक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास सामाजिक रूप से आपत्तिजनक है। किसी एक व्यक्ति के मामले को पूरे समाज की पहचान से जोड़ना करोड़ों यादवों का अपमान है। इस अवसर पर हरिनारायण यादव, पार्षद शुभम् यादव,पार्षद संध्या यादव, अंकित यादव, गगन यादव, भूरू यादव, प्रदीप यादव, आशीष यादव, महेश यादव, अभय यादव, रोहित यादव, सोनू यादव, गोलू यादव राजेश यादव, सुनील यादव, नंदलाल यादव, संतोष यादव, मनोज यादव उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें