भाजपा से जुड़े रहे नवनाथ कोल्हे मामाजी की पुण्यतिथि पर राम नगर बड़ी भामोरी स्थित प्रतिमा पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्षद सुरेश कुरवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। भजन-कीर्तन किए गए। जनप्रतिनिधियों ने भी कीर्तन किए, मंजिरे बजाए। भजन करने वाले बालक- बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान भूपेन्द्र चौहान, सोनाली विजय परमार, पार्षद मनोज मिश्रा, पूजा पाटीदार, पिन्टू चौधरी, सचिन बंसल, रानू अग्रवाल, दीपांश खण्डेलवाल, हेमराज वाडिया, रितेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




