विधायक महेन्द्र हार्डिया और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्र, वासुदेव पाटीदार, पुष्पेन्द्र पाटीदार, रामबाबू अखंड, प्रणव मंडल सहित अन्य खजराना बप्पा की शरण में पहुंचे। वहां पूजा अर्चना के साथ फ्लाई दुबई एयरलाइंस में हुए घटनाक्रम में गंभीर घायल भारतीय जांबाज कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए खजराना गणेश से प्रार्थना की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




