सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

नगर सेवा बंद कर सिटी बस क्यों चलाई -कांग्रेस

तीन रुट पर बस से होती है सबसे ज्यादा परेशानी, लगता है जाम

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शेख शाकिर मसूदी ने बयान जारी कर नगरसेवा को पहले बंद करने और बाद में बड़ी सिटी बस को चलाने के मुद्दे पर सवाल खड़े किए है। मसूदी ने कहा कि नगरसेवा पहले शहर में खूब चलती थी उसे इसलिए बंद कराया था कि वह बड़े वाहन की गिनती में आती थी और उससे यातायात बाधित होता था। पुलिस, प्रशासन, निगम प्रशासन और परिवहन विभाग ने मिलकर सिटी बस चलाई। नगर सेवा की जगह मैजिक और वेन को परमिट दिया गया था। अब सिटी बसों की वजह से हर स्टाप पर जाम की स्थिति बनती है। मसूदी ने कहा कि अगर सिटी बस ही चलानी थी तो नगर सेवा बंद क्यों की गई। सिटी बस लोक परिवहन के लिए अच्छा साधन हो सकता है लेकिन इन सिटी बस पर पुलिस कोई नियंत्रण नहीं करती है इससे सिटी बस चालक जहां मर्जी होती है वहां रोक देते और इससे ट्राफिक जाम होता है। मसूदी ने यहां तक कहा कि नगर सेवा बंद करने का फैसला पूर्व में गलत था, जो बिना सोचे समझे लिया गया और खामियाजा आम लोगो एवं नगर सेवा गाड़ी वालो को भुगतना पड़ता है। आज की हालत में इंदौर में ट्रैफिक जाम आम बात है और उस पर शहर की छाती पर बड़ी बड़ी सिटी बसें जो कि जाम का कारण बन रही है। मसूदी ने मांग की है कि खास तौर से तीन रूटों पर बडा गणपति से राजबाडा और पलासिया के अलावा शिवाजी वाटिका चौराहा से ग्वालटोली होते हुवे राजमोहल्ला जवाहर मार्ग। तीसरा रूट बड़े गणपति से जिंसी होते हुवे नगर निगम सुभाष मार्ग। इन तीनो रूटों पर हमेशा जाम लगता है, इसलिए विचार कर खासतौर से इन तीन रुट पर छोटे वाहनों का विकल्प ही रखना चाहिए। सालों साल से जवाहर मार्ग जस का तस है यहां चौड़ीकरण नहीं किया गया है, इससे सहायक गलियां तक जाम रहती है, पहले निगम को जवाहर मार्ग चौडीकरण की जद में लेना चाहिए उसके बाद सिटी बस का विकल्प सोचना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें