सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

दूध की शुद्धता पर श्वेत पत्र जारी हो-कांग्रेस

प्रदेश में दुधारु पशुओं की संख्या नहीं बढ़ी, लेकिन दूध उत्पादन कैसे बढ़ गया

मप्र सरकार के डेयरी एवं पशुपालन रिकार्ड पर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं एड्वोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सवाल उठाए तथा खुला चैलेंज दिया कि विभाग एवं सरकार इस पर श्वेत पत्र जारी करे। गौरतलब रहे कि विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए दावा किया कि मप्र में विगत 5सालों में दुधारू पशुओं की संख्या नहीं बढ़ी परंतु दुध उत्पादन 18फीसदी बढ़ गया है। मप्र में अभी 1.24 करोड़ दुधारू पशु है परंतु अब दूध उत्पादन 33.27लाख टन बढ़ चुका है इस पर सवाल उठाया गया कि नस्ल सुधारी गई तो कैसे। द्विवेदी ने फिर सवाल उठाया कि अमानक स्तर के दुध मप्र में लगातार क्यों पकड़ा रहे। दही, पनीर, घी, मावा नकली कैसे बाजार में आ रहें। आवारा पशु सड़कों पर जिला तथा नेशनल हाईवे पर कैसे विचरण कर रहे, गोशालाओ में लगातार दूध ना देने वाली गायों की संख्या बढ़ क्यों रही है। अगर अधिकारियों अनुसार गाय 3.5लीटर अधिक दूध दे रही है तथा भैंस 4.5लीटर अधिक पहले की अपेक्षा तो फिर दुध उत्पादक दूध का मुल्य बढ़ाने खातिर क्यों अडे हुए हैं। मप्र में लगातार दूध डेरी बंद क्यों हो रही तथा सिंथेटिक दूध के होने की बात क्यों कहीं जा रही है। मप्र में बकरी का दूध भी सांची पांईट से बेचा जायेगा इस योजना का क्या हुआ। सरकार आम आदमी को आंकड़े में ना उलझाए तथा उच्च न्यायालय आदेश का समय समय पर पालन करें। उक्त पूर्ण जानकारी प्रमोद द्विवेदी द्वारा दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें