शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को क्या करना होगा

कार्यकारिणी बनाना, मतदाता सूची पुनरीक्षण में निगरानी, संगठन में संवाद, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम करवाना, सोशल मीडिया का उपयोग करना सहित अन्य जिम्मेदारी तय की गई

कांग्रेस आलाकमान ने ब्लॉक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के मद्देनजर ब्लॉक अध्यक्ष के कार्य की जिम्मेदारी तय करने के लिए प्रोफार्म पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी भेजा है। अब ब्लॉक अध्यक्षों को अपने ब्लॉक की भौगोलिक संरचना के नक्शे बनवाना होंगे। वहीं ब्लॉक की कार्यकारिणी में 21 सदस्यों का गठन करना होगा, जिसमें पदाधिकारी भी रहेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्लॉक अध्यक्ष को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जिम्मेदारी एवं निगरानी दी गई है। साथ में इसमें भी पदाधिकारी बनाए जा सकते हैं। ब्लॉक के अन्दर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद करना, इस कार्य में भी नियुक्ति दो पदाधिकारियों की की जाएगी। सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम करना होंगे इसमें भी दो पदाधिकारी बनाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों से जोड़े रखना इसके लिए भी ब्लॉक में दो पदाधिकारी बनाए जाएंगे। हर तरह की सूची तैयार करना इसमें भी तीन पदाधिकारियों को दायित्व दिए जाएंगे। ब्लॉक में सोशल मीडिया का उपयोग जमकर करना इसकी जिम्मेदारी सचिव को दी जाएगी सहित अन्य कार्य ब्लॉक अध्यक्ष के तय कर ब्लॉक के माध्यम से मंडलम को भी संचालित किया जाएगा और ब्लॉक ही मंडलम को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत कर बूथ स्तर तक की कार्रवाई करवाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2