सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

काले कपड़े पहनकर राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत का विरोध आज शाम करेंगे

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ समिति के जीतू दीवान ने बताया कि दिल्ली में दो दिनों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जा रहा है,…

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ समिति के जीतू दीवान ने बताया कि दिल्ली में दो दिनों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि दोनों ही वरिष्ठ नेता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गांधी की हिरासत के विरोध में आज शाम 5 बजे रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन करेंगे। दीवान ने अपने सभी साथियों को अनिवार्य रूप से काले कपड़े पहनकर आने का आग्रह किया है। आज प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, रमेश घाटे, डॉ. खलीकुर्रहमान, नियाजउद्दीन अंसारी, शेख समीर, आसिम खान, लाल पठान, संजय अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, सुनील यादव, ध्यानसिंह चौहान, मीत धारीवाल, गायत्री अवस्थी, सफदर नकवी, डॉ. महबूब खान, विपिन शर्मा, शांतिलाल मन्ना, महेश दुबे, ज्ञानेश दुबे, नरेंद्र अग्रवाल, रमेश साहू सहित अन्य काले कपड़े में विरोध जताने मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें