प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय से फॉर्म-6, 7 और 8 की 50 बोरियां यानी 3 लाख से अधिक दस्तावेज चोरी होने की खबर बेहद गंभीर है। ये वही फॉर्म हैं जिनसे वोटर के नाम जुड़ते, कटते और संशोधित होते हैं। न सीसीटीवी की जांच, न बड़ी गाड़ी का सुराग और न चोरी हुए दस्तावेजों के दुरुपयोग की पड़ताल फिर केस खत्म क्यों हो गया। चौरसिया ने मांग की है कि इस गम्भीर मामले में फिर से निष्पक्ष जांच की जाएं और इस मामले में जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय व पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए। वोटर लिस्ट की सुरक्षा लोकतंत्र की सुरक्षा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




