ठीक एक वर्ष पूर्व 16 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में विपिन वानखेड़े की नियुक्ति की गई थी। विपरीत परिस्थिति में वानखेड़े बने और उन्होंने चारों विधानसभा की तहसील स्तर तक दौरे कर जिले की सभी 333 ग्राम पंचायतों में पंचायत कमेटियों तथा सभी 77 मंडलों में अध्यक्षों एवं उनकी पूर्ण कमेटियों की नियुक्तियां कर अभूतपूर्व सांगठनिक विस्तार किया गया है। संगठनिक इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इंदौर जिले के हर एक ब्लॉक का दौरा किया। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवारों की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ किए गए मुखर संघर्ष में वे सबसे आगे रहे, जहां सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सिर पर पत्थर लगने से लहू-लुहान होने के बावजूद उनका अडिग रहना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बन गया। किसान आंदोलनों से लेकर हर बड़े जनहित के मुद्दे पर पार्टी ने सफलता के झंडे गाड़े। इस अभूतपूर्व सांगठनिक विस्तार और सड़क से लेकर संघर्ष के बलबूते पर इंदौर में कांग्रेस को एक अत्यंत मजबूत और ऊर्जावान आधार प्राप्त हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




