विगत दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो जारी हुआ था और कहा था कि शकर के दाम बढ़े है, लोगों को शकर नहीं खाना चाहिए, मैं भी नहीं खाता हूं और विधायक रमेश मेंदोला तो मिठाई की तरफ देखते भी नहीं है। इस बयान के बाद शहर, प्रदेश में चर्चा का विषय यह बयान बना, क्योंकि शकर महंगी हो चुकी है और रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व से लेकर कल रक्षाबंधन पर्व पर जमकर मिठाई बिकी। इधर कल शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने वीडियो जारी कर कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महंगी शकर खाने से लोगों को मना कर रहे है और खुद मक्खन बड़ा खा रहे है। हार्डिया ने बकायदा विजयवर्गीय का वीडियो भी जारी किया और यह भी कहा कि विजयवर्गीय अब जनता को मूर्ख समझना बंद करें, मंत्री पूर्व में भी भारीरथपुरा से लेकर अन्य मामलों में विवादित बयान दे चुके है। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि विजयवर्गीय अब बड़ी उम्र के कारण थक चुके है और उन्हें राजनीति से संन्यास भी ले लेना चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




